समाज जागरण रंजीत तिवारी
मिर्जापुर।।
कृषि विभाग द्वारा आज पिपराड़ाढ, मिर्ज़ापुर में एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मेले का शुभारंभ करते हुए किसानों को जैविक खेती पर जोर देने की अपील किया।उन्होंने कहा किसान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है किसान को नई तकनीकी के बारे में जानकारी देना।जिसमे नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बायो सर्ट इंटर नेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाए गए स्टाल पर हजारों किसानों की भीड़ देखने को मिली। स्टॉल पर पहुंच कर किसानों ने मोटे अनाज ,सब्जी और जैविक दवा के बारे में जानकारी ली।स्टाल पर नागेश कुमार मौर्य ,योगेंद्र कुमार सिंह और कौशल कुमार सिंह ने उपस्थित हो कर किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी।कौशल सिंह ने किसानों को बिना रसायन की खेती करने का आग्रह किया।किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील किया।नागेश कुमार मौर्य ने किसानों मोटे अनाज के उत्पादन और उससे होने वाले लाभ को किसानों को बताया। योगेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को खेतों में कार्बन की मात्रा बढ़ाने और उसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।प्रदर्शनी मेले में क्षेत्र के सैकड़ो किसानों ने जुड़ कर फसल संबंधिक जानकारी ली।मेले में डा. पंकज मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, जशवंत सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



