आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो समाज जागरण

खलियारी/ सोनभद्र। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के बीआरसी सभागार भवन में आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। समावेशी शिक्षा के तहत आयोजित यह प्रशिक्षण दिनांक 11से 13 दिसंबर तक चला, जिसका समापन शनिवार को हुआ। इस प्रशिक्षण में नगवां ब्लॉक के 31 आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों कि पहचान करने और उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण करना था। स्पेशल एजुकेटर अंकित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में समावेशी शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया है, वैसे दिव्यांग बच्चों कि पहचान कि जाए और उनके समग्र विकास का क्रम न रुके। इस अवसर पर नगवां ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह और सभी संबंधित आंगन बाड़ी केंद्रों कि कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)