समाज जागरण/ विजय कुमार अग्रहरी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस द्वारा सराहनीय कार्यवाही की गई है।
थाना पिपरी क्षेत्र निवासी आवेदक सौरभ नंदा पुत्र श्री सुनील नंदा, निवासी 51-ए, हिंडालको कॉलोनी, रेनूकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर फ्राड के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर कर ली गई थी।
प्रकरण की सूचना प्राप्त होते ही थाना पिपरी पुलिस/साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार कर फ्राड की गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रारूप में नोटिस की कार्यवाही पूर्ण कर कुल 1,90,000/- रुपये आवेदक के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा थाना पिपरी/साइबर टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



