
दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता औरंगाबाद (बिहार) 9 नवंबर 2022 :-
औरंगाबाद जिला के देव प्रखंड के पचौखर गांव के कुछ कार्ड धारी ग्रामीण महिलाओं ने गांव का ही राशन डीलर जगदीश पासवान पर तीन महीने का राशन नहीं देने का आरोप लगाया है। कार्ड धारी ग्रामीण जय प्रकाश पासवान मनोज राम, सूरजमल कौशल्या देवी, नगमनिया देवी, लखिया देवी, मोनाका देवी, सोना देवी, रवि राम, त्रिलोकी राम, विलास राम, बिरजू राम, ने व्हाट्सएप वीडियो एवं प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया है कि डीलर का मनमानी चल रहा है और 3 महीना का राशन हम लोगों को नहीं मिला है। इस मामले पर जब फोन द्वारा डीलर जगदीश पासवान से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हम हर महीना राशन बांटते हैं इन लोगों ने किसी को बहकावे में आकर हम पर गलत आरोप लगा रहे हैं हम गरीब आदमी हैं इसलिए हम को परेशान किया जा रहा है आकर हमारे गांव में और लोगों से पता कर लिया जाए डीलर ने फोन पर बताया कि हमारे गांव में एक जयप्रकाश पासवान है जो नेता बनना चाहता है हमारे परेशान करने से क्या वह नेता बन जाएगा जबकि उसको हम हर संभव मदद किए हैं। और हमसे वह रंगदारी मांगता है। अब क्या सही है और क्या गलत है वह तो जांच का विषय है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



