नोएडा सेक्टर 46 स्थित सदरसराय में आज उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब प्राधिकरण अपना बुल्डोजर लेकर नवनिर्मित मंदिर को तोड़ने पहुँची और तोड़ दिया। इस कार्यवाही को लेकर गांव के लोगों में भारी रोष है। मौके से प्राप्त विडियो के अनुसार लोगों ने हल्का विरोध भी किया लेकिन प्राधिकरण के खामोश बुल्डोजर दीवारों को तहस नहस कर दिया।
लक्ष्मी पटवाल भाजपा मण्डल मंत्री ने इस प्रकार से मंदिर में हुए तोड़-फोड़ पर भारी रोष व्यक्त की है। उनका कहना है कि नोएडा प्राधिकरण नें बिना नोटिस दिये ही मंदिर तोड़ा है साथ मे हनुमान जी के मूर्ति को भी खंडित करके साथ ले गया है। उनका कहना था कि हम लोग 30 साल से इसी काॅलोनी में रह रहे है, हम लोगों के पास मे जमीन का रजिस्ट्री भी है लेकिन न तो नोएडा प्राधिकरण इसको विकसित कर रही है न ही तो हम लोगों को करने दे रही है।
प्राधिकरण की टीम उस समय में बुल्डोजर और फोर्स लेकर पहुँंची जब सब लोग बाहर थे। बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना के मंदिर को तोड़ दी। जबकि नोएडा प्राधिकरण स्वयं ही जगह जगह अतिक्रमण करवाती रहती है और वहाँ से पैसे मिलते है उनको। सेक्टर से लेकर बाजारों तक पूरे नोएडा अतिक्रमण के जद में है लेकिन उनको तो सिर्फ मंदिर ही दिखायी दिया। जबकि यह गाँव की जमीन है और यहाँ पर हम लोग लगभग 30 साल से रहते आ रहे है , लेकिन प्राधिकरण हम लोगों को भी अतिक्रमण बताती है।
प्राधिकरण ने टवीट पर तोड़ा मंदिर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नोएडा प्राधिकरण नें इस बार टवीटर पर एक्शन लिया और त्वरित कार्यवाही करते हुए बिना नोटिस और पूर्व सूचना के मंदिर को ध्वस्त कर दिया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर मंदिर के प्रति ही टवीट पर इतनी तत्परता क्यो ? पास में ही कबाड़ी के दुकान है जो कि नोएडा प्राधिकरण के भूमि पर अतिक्रमण किया हुुआ उस पर एक्शन क्यों नही ? @jimmiwalia टवीटर हैण्डल से आज पुन: टवीट किया गया है जिसमें कबाड़ी के दुकान का एक विडियों शामिल है। क्या प्राधिकरण त्वरित कार्यवाही करते हुए कबाड़ के दुकान पर भी एक्शन करेगी या ले देकर मामला रफा दफा।
- समाज जागरण: 19 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - सत्यवती मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने दी श्रद्धांजलि
*नोएडा।** पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता **कलराज मिश्र** की धर्मपत्नी **सत्यवती मिश्रा** के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सेक्टर-51 स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष **विकास जैन** एवं उद्योग प्रकोष्ठ… - ## बादलपुर में अवैध देशी शराब की बिक्री करते एक गिरफ्तार, 41 टेट्रा पैक बरामद
*समाज जागरण, गौतमबुद्ध नगर।** उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने थाना बादलपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। आबकारी विभाग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना… - शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोपी को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे सोनभद्र। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रायपुर पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने और… - शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप, महिला गिरफ्तार
समाज जागरण/मनोज कुमार चौबे रायपुर/सोनभद्र। शादी कराने के नाम पर युवक को सोनभद्र बुलाकर कथित रूप से डराने-धमकाने और 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के मामले में रायपुर पुलिस ने एक वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को नक्सलियों का रिश्तेदार…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



