google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

दैनिक समाज जागरण

चांडिल,तिरुलडीह। तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू के उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने रविवार की रात छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान डांटम क्षेत्र से करीब 100 सीएफटी अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए तिरुलडीह थाना के नए पदस्थापित थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डांटम में छापामारी के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रॉली में करीब 100 सीएफटी बालू पाया गया।

पुलिस ने जब्त बालु लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा है। मामले में विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के पदभार संभालते ही अवैध बालू के खिलाफ हुई इस कार्रवाई को पुलिस की सक्रियता के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने संकेत दिया है कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)