समाज जागरण
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सीसीएसआईटी में आईआईटी, इंदौर के दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन की ओर से क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में अमेज़ॅन वेब सर्विसेज- एडब्ल्यूएस के उपयोग पर हुई दस दिनी कार्यशाला
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइन्सेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी-सीसीएसआईटी और आईआईटी, इंदौर के दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के बीच एमओयू साइन हुआ। इस मौके पर टीएमयू के वाइस चांसलर प्रो. वीके जैन, डीन एकडेमिक्स प्रो. मंजुला जैन, एफओई एंड सीसीएसआईटी के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी, आईआईटी, इंदौर के दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के प्रौद्योगिकी प्रमुख डॉ. धीरज राणे, वरिष्ठ एडब्ल्यूएस प्रशिक्षक श्री अक्षय केएस, फुल स्टैक डवलपर श्री वैभव जाधव, तकनीकी सहयोगी श्री वैभव जैन के संग-संग प्रो. अशेन्द्र कुमार सक्सेना, डॉ. शंभू भारद्वाज, डॉ. रूपल गुप्ता, श्री हरजिंदर सिंह आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में अमेज़ॅन वेब सर्विसेज- एडब्ल्यूएस के उपयोग पर दस दिनी वर्कशॉप चली, जिसमें 109 प्रतिभागियों ने एडब्ल्यूएस से संबंधित 11 मॉड्यूल्स-क्लाउड कंप्यूटिंग अवधारणाएँ, अमेज़ॅन ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर, एडब्ल्यूएस कंप्यूट, एडब्ल्यूएस स्टोरेज, एडब्ल्यूएस डेटाबेस, एडब्ल्यूएस नेटवर्किंग, एडब्ल्यूएस सुरक्षा, एडब्ल्यूएस आर्किटेक्चर, एडब्ल्यूएस ऑटोमेशन और मॉनिटरिंग और एडब्ल्यूएस प्रमाणन सूचना और मॉक टेस्ट का प्रशिक्षण दिया गया।
टीएमयू के वीसी प्रो. जैन ने उम्मीद जताई, टीएमयू और दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन, आईआईटी इंदौर के साथ हुआ यह समझौता स्टुडेंट्स को नयी-नयी टेक्नोलॉज़ी को सीखने का एक बेहतर अवसर प्रदान करेगा। आईआईटी, इंदौर के दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के प्रौद्योगिकी प्रमुख डॉ. धीरज राणे बोले, एमओयू से अकादमिक पाठ्यक्रम और उद्योग आवश्यकताओं के बीच की खाई पट जाएगी। स्टुडेंट्स एडब्ल्यूएस का उपयोग करके क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में डिज़ाइन की गई स्केलेबल, सुरक्षित और लागत-प्रभावी सेवाओं को आत्मसात कर सकेंगे। सीसीएसआईटी के निदेशक प्रो. द्विवेदी कहते हैं, दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन, आईआईटी इंदौर के साथ हुए एमओयू से अनुसंधान, नवाचार और प्रशिक्षण में हमारे सहयोगात्मक प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही यह समझौता न केवल सीसीएसआईटी स्टुडेंट्स के करियर के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, बल्कि टीएमयू के लिए यह एक मील का पत्थर साबित होगा। वर्कशॉप में सीडीएन प्रोजेक्ट इंटर्नशिप का ऑनलाइन मोड में लाइव प्रोजेक्ट भी हुआ। ट्रेनिंग में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए। समापन मौके पर डॉ. प्रियांक सिंघल, श्री अभिलाष कुमार, श्री विनीत सक्सेना, श्री अजय चक्रवर्ती, मिस हिना हाशमी समेत प्रशिक्षु उपस्थित रहे। संचालन सीनियर फैकल्टी श्री नवनीत कुमार विश्नोई ने किया।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








