दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ चालक संतोष कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया है। चालक संतोष कुमार मेहता थाना क्षेत्र के मनझौली गांव का निवासी है । थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर मोड़ के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया वहीं मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया गया और चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।यह कार्रवाई औरंगाबाद जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



