ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा ने वन मंत्री अरुण सक्सेना से मिलकर अपने रेणुकूट सोनभद्र क्षेत्र के समस्या से अवगत कराया सूरज ओझा ने बताया कि हमारे व्यापारियों को बहुत दिक्कत और परेशानियों से झेल रहे हैं जैसे की सब्जी मंडी ना होने के कारण वह सब फुटपाथ के किनारे अपना दुकान लगा रहे हैं आए दिन एक्सीडेंट होने और अतिक्रमण के नाम पर परेशान किया जाता है। जिसके कारण सारे व्यापारी भाई सब्जी मंडी ना होने के कारण मजबूर होकर उनको फुटपाथ के किनारे उनको दुकान लगाना पड़ रहा है जिससे फुटपाथ के किनारे दुकान लगाने पर दुकानदार को आए दिन एक्सीडेंट होने के कारण किसी न किसी व्यापारी या ग्राहक की मृत्यु हो जाती है सूरज ओझा ने बोला कि जल्द से जल्द हमारे रेणुकूट में सब्जी मंडी उपलब्ध कराया जाए। जिससे हमारे व्यापारी भाइयों का जान माल का खतरा न हो उनके अंदर डर बना रहता है हम चाहते हैं कि जिससे वह निडर हो कर अपना व्यवसाय कर सके और हमारे नगर और हमारे व्यापारी भाइयों को किसी भी कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



