डाला नगर पंचायत के व्यपारियों ने विरोध में दुकानें बंद कर, अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट को दी चेतावनी

लगभग 2 वर्षों से दुर्गंध की मार झेल रहे नगरवासी

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड द्वारा लगभग 2 वर्षों से बाहर से कूड़ा कचरा मंगा कर जलाई जा रही है जिसके दुर्गंध से होने वाली समस्याओं से निजात पाने के लिए नगर के व्यावशायियों ने आधे दिन का दुकान बंद कर जताया विरोध।
लगभग 2 वर्षों से कूड़े कचरे के जलने वाली दुर्गंध से नगर वासी परेशान हो चुके हैं डॉक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कूड़ा कचरा जलाने से मिथेन जैसी गैस उत्पन्न होती है जो वायुमंडल में फैलती रहती है इससे टीवी शुगर बीपी इत्यादि तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं जो आज डाला नगर वासियों के लिए जीवन जीने को मजबूर कर रही है ऐसी स्थिति में लगातार शिकायतें नगर वासियों द्वारा कभी जिला प्रशासन को तो कभी नगर पंचायत को कभी उच्च अधिकारियों को होती रहती है लेकिन नगर वासियों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है ऐसी स्थिति से तंग आकर बदबू न सह पाने के बाद नगर वासियों ने विरोध जताते हुए व्यापारी वर्ग से भी मदद मांगी जबकि व्यापारी वर्ग भी बहुत ज्यादा परेशान हैं जिधर की हवा चलती है उधर दुकानों पर ग्राहक तक नहीं पहुंच पाए ऐसी स्थिति में सुबह से लेकर दोपहर 2:00 तक सांकेतिक दुकान बंद करके अपना विरोध साझा किया। नंगर के कुछ सभासद और युवकों ने बढ़-चढ़कर के इसमें भाग लिया और बताया कि यदि हम लोगों की सुनवाई नहीं होती है तो प्रशासन को अवगत कराया जाएगा और करते भी चले आ रहे हैं। आज व्यापारियों ने दुकान बंद कर डाला रामलीला मैदान में एकत्रित होकर अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट द्वारा निकल रहे प्रदूषण से बचाव की सार्थक पहल के लिए यह बताया कि हम नगर वासियों से मिलकर अगर सुधार नहीं किया जाता है तो आमरण अनशन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हो सकते हैं।
कार्यक्रम में अंशु पटेल, अवनीश देव पांडेय, प्रशान्त पाल, विनीत पांडेय, अमित सिंह, निर्भयकुंज, डॉ राकेश, मोहित पाठक, शारदा अग्रहरि, दिनेश केशरी, प्रिंस अग्रहरी, विमलेश केशरी, कल्लू सिंह, राम सिंह,गोविंद भारद्वाज यदि लोग उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)