google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय भाषा दिवस पर प्राथमिक विद्यालय में हुआ विशेष आयोजन

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र (घोरावल)। भारत सरकार द्वारा आयोजित भारतीय भाषा उत्सव की श्रृंखला में शिक्षा क्षेत्र घोरावल के प्राथमिक विद्यालय हिरनखुरी में भारतीय भाषा दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि सुब्रायणम् भारती के जन्मदिवस पर उन्हें नमन करते हुए हुई, जहाँ प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौर्य ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने महाकवि भारती के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान, देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं तथा भारतीय भाषाओं के प्रति उनकी संवेदनशील सोच पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे सुब्रायणम् भारती ने भाषा को स्वतंत्रता, एकता और सामाजिक जागरूकता का सशक्त माध्यम बनाया तथा नई पीढ़ी को मातृभाषा और भारतीय भाषाओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने कविता-पाठ, भाषण और गीतों के माध्यम से भारतीय भाषाओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक वातावरण से गुंजायमान रहा और बच्चों में भारतीय भाषाओं के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)