google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बसौरा गाँव में दर्दनाक हादसा: 18 महीने की बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के बसौरा गाँव में एक हृदय विदारक घटना घटी है जहां 18 महीने की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बच्ची गाँव के ही वकील यादव की पुत्री थी।मिली जानकारी के अनुसार बच्ची घर के आँगन में खेल रही थी और खेलते-खेलते चापाकल के पास रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई।परिवार के सदस्य अन्य कामों में व्यस्त थे और किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया।कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर बाल्टी में गिरी बच्ची पर पड़ी, तो वे लोग सकते में आ गए।परिजन बच्ची को तुरंत औरंगाबाद सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका और चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गाँव में सन्नाटा पसर गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)