प्रशिक्षण कार्यकर्ताओ को गढ़ने का काम करता है – जिला प्रभारी संजय साहू

*पंच परिवर्तन का उद्देश्य भारत को मजबूत, समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाना है – मिथिलेश पयासी

पडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के अध्यक्षता में सम्पन्न

अनूपपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के लिए तैयारी हेतु जिला स्तरीय टोली की व्यवस्था हेतु पार्टी जिला कार्यालय अनूपपुर में आयोजित संपन्न हुआ ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वर्ग के संभाग प्रभारी मिथिलेश पयासी ने पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनात्मक जिलों में कार्यकर्ता
भाव एवं पार्टी की विचारधारा को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण मां अभियान के माध्यम से जागृत किया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वाह कर सकेंगे। इसी के निमित्त जिले से प्रशिक्षण महाअभियान टोली के पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने
का संकल्प लिया। जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष एवं जिला टोली के सदस्यगण उपस्थित रहे। संभागीय प्रभारी डॉक्टर भदौरिया ने कहा कि, प्रशिक्षण अच्छा बने जिसके लिए जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यशाला एवं वर्ग की प्रभावी तैयारी के साथ कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का दरबार करेंगे तो कार्यक्रम अच्छा होगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक संगठन है 18 करोड़ से अधिक दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जगराता एवं संगठन के प्रति भावात्मक वातावरण बना रहे और युष पर हमारा संगठन मजबूत हो यह पार्टी का उद्देश्य है इसके लिए मंडल एवं जिला केंद्र पर प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी की शक्ति प्रदान करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और उनके विचारों को तथा संगठन को गतिशील बनाने एवं कार्यकर्ताओं को सक्रियता प्रदान करने हेतु इस भाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा जो कि जिले के सभी 16 मंडलों में आयोजित होगा जिसका जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यशालाओं की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियो को निर्देशित कर दिया गया है।

जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि यह महाअभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु संगठन को और अधिक सशक बनाने का कार्य करेगा । भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता भाव एवं कर्तव्य बोध का जागरण हो, इसी उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम ,रामदास पुरी अ,निल गुप्ता आधाराम वैश्य, पडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह ,सहसंयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष आनंद केसरवानी, जितेंद्र भट्ट, विनोद केवट , जिला महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी , ज्योति सोनी , एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष , महामंत्री, मंडल प्रभारी ,मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ,जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)