google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पालीगंज में किया गया खरीफ महाभियान 2024 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ स्थानीय बाजार स्थित किसान भवन के सभागार में शुक्रवार को कृषि प्रौधोगिकी प्रबन्ध अभिकरण की ओर से खरीफ महाभियान 2024 के तहत प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पालीगंज अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजदेव शाह ने बिधिवत रूप से दिप प्रज्वलित कर किया। मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पालीगंज कृषि पदाधिकारी उमाशंकर चौधरी तथा संचालन प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने किया। मौके पर अमित कुमार सिंह ने बताया कि खरीफ मक्का की खेती समयानुकूल करने से पर्याप्त व अच्छी उपज होती है। जिससे किसानों की आय में भी बृद्धि होती है। जबकि मौके पर मौजूद किसानों को सम्बोधित करते हुए पालीगंज अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजदेव शाह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम के दौरान पालीगंज प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उमाशंकर चौधरी ने किसानों से कहा कि आपसभी सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य उठाये। इसके लिए किसान रजिस्ट्रेशन में अपना मोबाइल नम्बर अवश्य लिंक करवाये ताकि समय समय पर लाभकारी सूचनाएं प्राप्त होता रहे। जबकी प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने पशुपालको से पशुओं के स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारियां दी। वही बाढ़ से आये कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय बैज्ञानिक मृणाल वर्मा ने बताया कि खरीफ फसल उत्पादन के समय मिटी का चयन व जलवायु के अनुसार धान, मडुआ, ज्वार, बाजरा, प्याज व मक्का सहित अन्य प्रकार की भी फसल लगानी चाहिए। समय समय पर फसलों की निगरानी करें। जरूरत के अनुसार पौधों पर कीटनाशको व पोषक तत्वो का छिड़काव करें। पौधे की विकास को देखते हुए खेतो ने उर्वरकों तथा खाद का छिड़काव करें तथा पर्याप्त मात्रा में ही पौधों की सिंचाई करे। वही उन्होंने बताया कि नए नए तकनीक व उपकरणों के प्रयोग से कृषि कार्य पहले की अपेक्षा आसान हो गया है। वही धान का पौधा लगाने में श्रीबिधि का प्रयोग करे। इन सभी प्रकार के तरीके अपनाने से फसलों की उत्पादन में बृद्धि होती है तथा किसानों को ज्यादा मुनाफा होती है। मौके पर शब्जी उत्पादन में अच्छी भूमिका निभाने के लिए पार्वती महिला खाद्य शुरक्षा समूह नरौली को प्रोत्साहन राशि के रूप में दस हजार का चेक आत्मा की ओर से प्रदान किया गया।
मौके पर पालीगंज अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजदेव शाह, कृषि विज्ञान केंद्र बाढ़ के वरीय बैज्ञानिक मृणाल वर्मा, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उमाशंकर चौधरी, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, लेखपाल धनंजय कुमार सिंह, प्रखण्ड तकनिकक प्रबंधक अमित कुमार सिंह, कृषि समन्वयक अरुण कुमार सिंह, अमित कुमार, विकास कुमार, किसान सलाहकार अभिषेक कुमार, नेपाली दास, पूर्व आत्मा अध्यक्ष कवींद्र कुमार, हेमंत पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)