समाज जागरण मनोजकुमारसाह
गोड्डा
देश-दुनिया में शुक्रवार को 10वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर गोड्डा स्थित अदाणी पावर प्लांट परिसर में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तकरी जीवीबन तीन सौ लोगों ने एक साथ योगभ्यास किया। कार्यक्रम में अदाणी पावर प्लांट के अलग-अलग विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा उनके परिवार के लोगों ने भी हिस्सा लिया। योगाभ्यास कराने के लिए देवघर स्थित प्रसिद्ध रिखिया पीठ के योगगुरू को आमंत्रित किया गया था। इसके अलावा अदाणी फाउंडेशन की ओर से पावर प्लांट के आस-पास पड़ने वाले गांवो लगभग 15 स्कूलों और 10 आंगनबाड़ी सेंटरों पर भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराया गया जिसमें 500 से अधिक स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



