समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी पर वर्षा कम गर्मी बढ़ रही है जिससे पृथ्वी पर रहने वाले जीवधारियों का जीवन दूर्लभ होता जा रहा है।दूसरी तरफ बढ़ती जनसंख्या द्वारा वृक्षों को काटा जा रहा है।जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है।प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए बुधवार को डी.आर.एस.पब्लिक स्कूल खेवली, रामेश्वर व आस पास के गाँवो में 101 पौधे लगाए गए।
स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन सिंह व कोआर्डिनेटर श्रीमती कविता सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण प्रेमी मनीष पटेल ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया।प्रबंधक शुभम सिंह ने पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डाला और लोगो से पौध रोपण और उसके संरक्षण की अपील की। पौधरोपण अभियान में डी.आर.एस.पब्लिक स्कूल के बच्चे,सारिका सिंह, बीना सिंह,श्वेता श्रीवास्तव ने सहयोग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



