google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोवर्धन पार्क,गोविंदपुर में वृक्षारोपण कर लिया गया पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प परिषद् डॉ परितोष सिंह एवं स्थानीयजन रहे उपस्थित

दैनिक समाज जागरण 05.06.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जिला परिषद् सदस्य डॉ परितोष की पहल पर नेल्सन ग्लोबल एवं स्थानीय जनों के सहयोग से गोवर्धन पार्क, छोटा गोविंदपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही एवं महिलाओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ परितोष ने कहा की इस वर्ष हमारा प्रयास है 50 वृक्ष लगा कर उसे बचाने का भी है। इसलिये जहाँ भी वृक्ष लगेंगे वहाँ ट्री गार्ड की भी व्यवस्था नेल्सन ग्लोबल कंपनी के द्वारा की जा रही है। स्थानीय महिलाओं ने वृक्ष की सेवा का संकल्प लिया है जो की एक अच्छा कार्य है जिससे हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते है ।सभी से अनुरोध है की इस वर्ष एक वृक्ष जरूर लगाएं । उचित पर्यावरण हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)