खेल मैदान की सुंदरीकरण के लिए 55 लाख हो गई है स्वीकृत- चेयरमैन
दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के ग्राउंड पर तीन दिवसीय महिला हाकी टूर्नामेंट का भव्य समापन बृहस्पतिवार को हो गया. समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि नगर पंचायत के टीसीडी ग्राउंड के सुंदरीकरण के लिए 55 लाख रुपये की स्वीकृति हो गई है. जल्द ही नगर के खेल मैदान को दुरुस्त व सुंदरीकरण किया जाएगा. मुख्य अतिथि प्रधान संघ अध्यक्ष गुंजा देवी ने कहा कि महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना चाहिए. महिला टूर्नामेंट का पहला आयोजन इस हॉकी खेल में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही. महिला खेल के लिए बहुत दूर- दूर से आये हुए खिलाड़ियों का आभार प्रकट करते है. विशिष्ट अतिथि सीता जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए हॉकी खेल इस क्षेत्र में होना बहुत ही सराहनीय है. स्थानीय महिलाओं को खुलकर सामने आना चाहिए. कार्यक्रम के संयोजक शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट आयोजन समिति अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार जताया. इस अवसर पर सचिव संदीप तिवारी, सन्तोष एड, अभय जायसवाल, ब्रजेश कुशवाहा, वंदना कुशवाहा, बिना मसीह, ज्योति तिवारी, भोला अग्रहरी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



