google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जम्मू कश्मीर के पूंछ जिला में शहीद हुए पांच जवानों को राखा अटल चौक पर दी गई श्रद्धांजलि, कार्यरता पूर्ण कारवाई की निंदा

दैनिक समाज जागरण
मोहम्मद कलीमुद्दीन,प्रखंड संवाददाता ,मुसाबनी
पूर्वी सिंहभूम (झारखंड),23अप्रैल 2023:-

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष वरुण सिंह के नेतृत्व में आज रविवार को राखा स्थित अटल चौक में जम्मू कश्मीर के पूंछ जिला में बीते दिनों शहीद हुए पांच जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।इधर इस मौके पर समारोह आयोजित कर आतंकवादियों द्वारा भारतीय सैनिकों पर कश्मीर में हुए इस कार्यरता पूर्ण हमले को कारवाई की निंदा की गई।श्रद्धांजलि देने वालो में अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सह मुसावनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी करण सिंह भूमिज, राम सिंह, बागुन केराई, धर्मेंद्र भक्त हरिपद मुर्मू ने उनकी प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर शोक जताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)