शशि भूषण महतो, दैनिक समाज जागरण, अनुमंडल संवाददाता(चांडिल)
चांडिल:थाना क्षेत्र के चिलगु में नेशनल हाईवे रांची – टाटा लेन पर एक ट्रिप टेलर की पुल के डिवाइडर से टकरा गई। घटना आज भोर करीब साढ़े तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रिप टेलर तमाड़ से जमशेदपुर जा रही थी। जमशेदपुर में पार्किंग में वाहन को खड़ा करना था। इस दौरान चालक को झपकी आई और उसने चिलगु – शहरबेड़ा पुल के बाएं डिवाइडर को टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार थी, जिससे ट्रिप टेलर के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। चालक गगन भगत ने बताया कि वह तमाड़ से जमशेदपुर जा रहा था, इस दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि, इस दुर्घटना में चालक को खरोंच तक नहीं आई हैं, वह बिल्कुल सुरक्षित है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



