google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कर्ज से परेशान हो कर युवक ने किया आत्महत्या

दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी
चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी के अंतर्गत एक युवक के द्वारा फांसी लगा लेने की जानकारी प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार अमरपट्टी ग्राम सभा में जितेंद्र राजभर उम्र 36 वर्ष पुत्र स्व ज्यूत राजभर तनाव ग्रस्त होकर अपने मकान की छत पर बने तीन सेट में गमछा बांधकर आत्महत्या कर लिया।मृतक के एक लड़का दो लड़की है। पत्नी का नाम साधना देवी है। परिवार के लोगों ने इस बाबत बताया कि यह व्यक्ति कर्ज में डूबा हुआ था और किसी व्यक्ति को अपनी जमीन बेचा था उससे पैसा ना मिलने के कारण काफी तनाव में चल रहा था। जो कर्जा व्यक्ति दिया था। वह बार-बार इसको प्रतापित कर रहा था इसी कमोवेश में वह आत्महत्या का कदम उठाया। इसकी सूचना परिवार वालों को जब मिली तो हाहाकार मच गया इसकी सूचना परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी इस बाबत जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद और चौकी इंचार्ज अभिजीत सिंह माई फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मृतक बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहर भिजवा दिया। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद ने इस बाबत बताया कि परिवार वालों से अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)