google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना अनपरा पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस को आज महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना अनपरा पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या-170/2025, धारा 105 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में वांछित अभियुक्त अर्जुन पुत्र सुरज निवासी बनकट मोड़, थाना अनपरा सोनभद्र स्थायी पता ग्राम टाडी, थाना रोहतास (बिहार) व धर्मेन्द्र पुत्र त्रिवेणी निवासी बनकट मोड़, रेनूसागर, थाना अनपरा, सोनभद्र स्थायी पता ग्राम सिन्दुरिया, थाना भवनाथपुर, झारखण्ड को आज दिनांक 16.10.2025 को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त अभियुक्तगण द्वारा गैर इरादतन हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबंध में थाना अनपरा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)