समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा के सामने वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग पर बुधवार को देर शाम के डाला के तरफ से दो बाइक जा रहें थे और किसी कारणवश दोनों बाइक सवार आपस भिड़ गए जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके उपरांत संजय उम्र लगभग 35 वर्ष अज्ञात एवं जग प्रसाद उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र पिता राम सुंदर पतगडी कोटा को ऐम्बुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया एक घायल की स्थिति ठीक बताया जा रहा है और दुसरे घायल का बुधवार रात्रि मे ईलाज के दौरान पतगडी कोटा निवासी जग प्रसाद उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र राम सुंदर की मृत्यु हो गई जिसके उपरांत स्वजनों ने इसकी सूचना चोपन थाना पुलिस को दी गई।
वहीं संबंध में हल्का उपनिरीक्षक रामफेर यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर शव को कब्जे लेकर अग्रिम कारवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



