google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में सड़क हादसे के दौरान दो घायल,रेफर

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बिक्रम थानांतर्गत असपुरा दनारा मोड़ के नजदीक अन्यंत्रित ट्रेक्टर के टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत अख्तियारपुर निवासी श्याम किशोर सिंह के पुत्र बिटटू कुमार अपने साथी बेनीबीघा निवासी उमाकांत शर्मा के पुत्र सूरज कुमार के साथ मोटरसाइकिल से अख्तियारपुर की ओर से बिक्रम बाजार जा रहे थे। इसी क्रम में असपुरा में अन्यंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से दोनो बुरी तरह से घायल हो गया। वही टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर दनारा की ओर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों को घायल अवस्था मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिक्रम लाया। जहां से घायलों की गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद पटना एम्स रेफर किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)