समाज जागरण
चन्दौली पड़ाव क्षेत्र के चौरहट साहुपुरी मोड पर ऐन होली के दिन हूए भयानक एक्सीडेन्ट मे दो लोग मरे सुबह करीब 10 बजे के आसपास रामगढ सोनभद्र निवासी हाल पता मढ़िया पड़ाव के रहने वाले चार लोग फार्च्यूनर up65bj 1666 लेकर साहूपुरी से अपने दोस्त के वहां से शराब पी कर आ रहे थे ड्राइवर भी काफी नशे मे था चौरहट मोड तक आते आते काफी रफ्तार होने से नुक्कड पर मौजूद एक गोमती मे टक्कर मार दिया जिस मे मौजूद गोलू पटेल 8 वर्ष ब्रिज मोहन 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी वही वो गाडी भी पलटने से रंजीत कुमार पटेल घायल हो गया हादसा होने के बाद चीखपुकार सुन कर आसपास के लोग बचाव कार्य मे लग गये देखते ही देखते काफी संख्या मे लोगो की भीड़ लग गयी आपाधापी मे गाड़ी मे सवार चार मे से दो लोग मौके से फरार हो गये गाडी मे ही मौजूद पिता पुत्र भीड़ के हत्थे चड़ गये किसी ने पुलिस को सूचना दे दिया तत्काल मौके पर पुलिस आ गयी और गाडी की छानबीन मे से शराब की बोतल बरामद हूई पुलिस ने घायलो को हास्पिटल पहूंचाने शुरु कर दिया इस दौरान मौके पर समाज सेवक मग्गू पटेल, औसाफ अहमद, प्रधान वसीम , सुध्धू पटेल समेत अन्य लोग घायल को हास्पिटल पहूंचाने मे मदद किया सभी प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



