google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कुटुंबा में दो गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार भेजा गया जेल

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में धीरेंद्र पासवान पुत्र विश्वनाथ पासवान और तिलेश्वर पासवान पुत्र मुनारिक पासवान शामिल हैं, जो थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के निवासी हैं । मामले में थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)