google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तेज रफ्तार पुलिस वाहन के धक्के से, दो स्कूली बच्चे हुए घायल

संवाददाता अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला बाजार स्थित इंडियन बैंक के पास साइकिल सवार स्कूली बच्चों को एक एक बोलोरो ने धक्का मार दिया जिससे साइकिल सवार स्कूली दो बच्चे घायल हो गए एक गंभीर घायल को बोलोरो में सवार पुलिसकर्मी इलाज के लिए चोपन अस्पताल ले गए।
मिली जानकारी मुताबिक मंगलवार की दोपहर डाला बाजार स्थित इंडियन बैंक के पास स्कूल से घर जा रहे साइकिल सवार स्कूली बच्चे सड़क पार कर रहे थे कि शक्तिनगर से चोपन की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार पुलिस की बोलेरो की चपेट में आ गए जिससे स्कूली बच्चे घायल हो गए । बताया जा रहा है थाना शक्तिनगर के एसएचओ के लिए लगी बोलोरो चोपन की तरफ जा रही थी जिसके चपेट में आ गए पटेहरा टोला निवासी स्कूली बच्चों में अरुण पुत्र प्रेम व कृष्णा पुत्र सहदेव घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों में एक को मामूली चोट आई जिसे मौके पर जुटे लोगों ने नजदीकी निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए और वहीं दूसरे घायल को गंभीर चोट आई जिसे घटना में शामिल बोलेरो पर एसएचओ लिखे सवार पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए अपने साथ ले कर चले गए।
मामले में चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल ने बताया कि अभी तक हमें किसी के द्वारा सूचना नहीं दी गई है । पर जानकारी मिल रही है कि एक्सीडेंट हुआ है उसे इलाज के लिए चोपन ले जाया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)