समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। बरसात का मौसम ,उमस,गर्मी से हरहुआ पीएचसी पर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अधिकतर एलर्जी से पीड़ित मरीज देखे गए।
आज मंगलवार को 265 नए व 72 पुराने कुल 337 रोगियों की जांच उपचार किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार के अनुसार इन दिनों बरसात में भींगने व नम तथा उमस मौसम के चलते एलर्जी पीड़ित मरीज जिसमें स्किन सहित इंफेक्शन से पीड़ित दाद, सर्दी,खांसी,जुकाम , बुखार के मरीज अधिक हैं।
मरीजों को एंटीफंगल फ्लूकोनजोल, सेटरिजिन ,मंतोलुकास्ट ,एजिथ्रोमैसीन , सफेक्जिम टैबलेट सहित कोट्रीमाजोल व माईको नाजोल मलहम काफी उपयोगी साबित हो रहा है। साथ ही बरसात में बचाव व सावधानियां बरतने की जानकारी मरीजो को दी जा रही है। 105 मरीजों की विभिन्न जाँच की गई।
पीएचसी प्रभारी संग डॉ0 नन्द आसरे ,डॉ0 राजकुमार ,डॉ0 मनु चतुर्वेदी ,डॉ0राकेश कुमार वर्मा,एआरओ श्रीनाथ,फार्मासिस्ट राकेश कुमार ,लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार,लक्ष्मीनारायण , फार्मासिस्ट संविदा विद्या प्रकाश दुबे,कार्यालय सहायक पंकज सिंह ने सहयोग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



