google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गोह पीएनबी बैंक से दो महिला स्नैचर को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल ।

समाज जागरण गौतम कुमार अनुमंडल संवाददाता दाउदनगर

औरंगाबाद (बिहार)17 मार्च 2023 : – गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद जगतपति चौक के समीप पंजाब नेशनल बैंक के अंदर दुर्गा जीविका स्वयं सहायता समूह के सीएम शिलांती कुमारी गुरुवार को बैंक से 40 हजार रुपए की निकासी कर प्लास्टिक के थैले में रख कर बैंक से बाहर निकल रही थी। उसी वक्त दो महिला स्नैचर प्लास्टिक की थैले में ब्लेड मार कर पैसे निकासी कर भागने लगा। उसी समय जीविका दीदी के साथ उपस्थित दुर्गा समूह के सचिव रेनू देवी की नजर दोनों महिला स्नैचर की हरकत पर पड़ी तो सचिव रेनू देवी एवं ग्रामीणों के सहयोग से हंगामे के बाद दोनों महिला स्नैचर को पकड़ लिया गया। और घटना की सूचना गोह थाने को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों महिला स्नैचर को गिरफ्तार कर थाना लाया है। वहीं पूछताछ के दौरान दोनों महिला ने अपना नाम पता मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अंतर्गत बोड़ा थाना के कड़ीया गांव निवासी रामवती बाई एवं अर्चना सिसोदिया बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि गया जिला के मखदुमपुर में डेरा रखकर अन्य घटनाओं को अंजाम देने की बात भी स्वीकार किया है। इनके साथ अन्य गिरोहों के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि बंदेया थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी शिलांती कुमारी के बयान पर कांड संख्या 94/23 दर्ज किया गया है। जिसमें रामबती बाई व अर्चना सिसोदिया को आरोपित किया गया है। कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई लाल साहब तिवारी ने दोनों आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)