google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रायबरेली – अयोध्या मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

अयोध्या।
जनपद के रायबरेली- अयोध्या नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा मंगलवार की रात लगभग 11: 30 बजे हुआ है। एक अज्ञात वाहन की टक्कर की वजह से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के कृषि विश्वविद्यालय गेट नं एक निकट नेशनल हाईवे की बताई जा रही है जहां पर बाइक सवार युवकों को अज्ञात गाड़ी ने बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया जहां मौजूद डॉ विकास यादव ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब कुमारगंज निवासी शुभम पाठक अपने दोस्त बवां गांव निवासी सुनील मौर्या के साथ प्रताप ढाबा थाना हलियापुर से खाना खाने के बाद वापस कुमारगंज लौट रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संजीव सिंह ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तथा दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधि कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)