google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजसू पार्टी गोलमुरी मंडल का अध्यक्ष उमाशंकर बने और सचिव बने हैरी एंथोनी

नागेन्द्र कुमार, ब्यूरोचीफ, दैनिक समाज जागरण, पूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर । आजसू पार्टी गोलमुरी मंडल की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई . बैठक में मंडल कमिटी की विस्तार और नए सदस्यो को पार्टी में शामिल किया गया. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमा शंकर सिंह ने किया जबकि संचालन हैरी एंथोनी ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह मौजूद रहे . उन्होंने आपने सम्बोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य की नजर आजसू पार्टी के ऊपर है, क्योंकि राज्य सरकार अब तक राज्य के शिक्षित युवा, महिला, सेविका, सहायिका के अलावे पिछड़ों, शोषित, वंचित व गरीबों के साथ अन्याय अत्याचार कर रही है. इससे निजात दिलाने का कार्य आजसू पार्टी ही कर सकती है. अन्य वक्ताओं में संजय सिंह, अप्पू तिवारी, प्रकाश विश्वकर्मा, राजेश चौधरी, देवाशीष चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे.

आजसू पार्टी गोलमुरी मंडल कमिटी इस प्रकार है-

अध्यक्ष – उमा शंकर सिंह
उपाध्यक्ष – ए आदित्य, धीरज सिंह, कल्याण भारती, गणेश वर्मा.
सचिव – हैरी एंथोनी.
स. सचिव – अमर कुमार, राजेश प्रसाद, जितेंद्र सिंह, राकेश पांडेय, महेश ओझा, दलजीत सिंह.
प्रवक्ता – महेश्वर राव, बिनोद साहू.
सोशल मीडिया प्रभारी – राजू प्रजापति.
कोषाध्यक्ष – सुरेश मेकअप उर्फ गोदु.
जिला समिति सदस्य – अप्पू तिवारी, देवाशीष चौधरी, मो. शहजादे, सनातन सिंह को बनाया गया.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)