अनूपपुर
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में विकासखंड अनूपपुर के सेक्टर क्र 4 अंतर्गत ग्राम पंचायत दारसागर के शिवकंटक गौशाला क्षेत्र स्थित जोगी नाला में जल संचय अभियान के तहत सामूहिक श्रमदान कर बोरी बंधान का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस गतिविधि में बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र, नवांकुर संस्था पसान तथा प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई
कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षाजल को रोककर प्राकृतिक जल स्रोतों को मजबूती प्रदान करना तथा पशुओं और पक्षियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराना है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बोरी बंधान से जलस्तर में सुधार होगा और गर्मी के मौसम में जल संकट कम होगा
इस सामूहिक श्रमदान में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि विकास कुमार, परामर्शदाता शिवानी सिंह, पाठ्यक्रम के छात्र किरण प्रजापति, सुनीता देवी, राधा सिंह, ज्योति, मीना केवट, प्रस्फुटन समिति भालूमाड़ा की सचिव अमीषा सिंह, राकेश कुमार, गीतादेवी सहित ग्रामीणों ने सहभागिता दर्ज की
जन अभियान परिषद ने बताया कि जल संरक्षण को लेकर ऐसे सामुदायिक प्रयास आगे भी जारी रहेंगे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



