google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पशुधन योजना के तहत कुकड़ू में तीस लाभुकों के बिच वितरण किया गया बकरा- बकरी

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़ : कुकडू प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ो प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चयनित 30 लाभुकों के बीच बकरा – बकरी का वितरण कुकडू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा वाला पातर, प्रभारी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो, बीस सूत्री उपाध्यक्ष नवकिशोर हांसदा तथा झामुमो कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो ने कहा कि लाभुकों ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि एक यूनिट में कूल पांच बकरी-बकरा है और कुल 30 लाभुकों के बीच बकरा और बकरी का वितरण किया गया। वहीं, लाभुकों को एक बाल्टी और जरुरी दवाई भी दिया गया। साथ ही इस दौरान लाभुकों को रख रखाव की जानकारी भी दी गई। मौके पर झामुमो नेता हेमंत सिंह सरदार, मृत्युंजय सिंह पातर, चैतन्य महतो आदि लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)