google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की दी गई जानकारी

विवेक कुमार दैनिक समाज जागरण संवाददाता

मोहनलालगंज।लखनऊ,

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के सिसेंडी कस्बे में स्थित मिनी सचिवालय परिसर में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन तथा “नारी एक रूप अनेक” विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। साथ ही महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।इस अवसर पर उप निरीक्षक परवेज आलम, महिला उप निरीक्षक मेघा तिवारी एवं आकांक्षा तिवारी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों के साथ-साथ कानून द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया। प्रधान प्रतिनिधि राकेश जायसवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने महिलाओं से आगे बढ़कर समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आई दो दर्जन से अधिक महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित रहीं। महिलाओं ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)