google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

परिवहन मंत्री से किसान नेता सिटी बस चलाने की मांग

समाज जागरण वाराणसी ओंकार नाथ
दानगंज,

पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलकर वाराणसी कैंट से चोलापुर होते हुए दानगंज तक सिटी बस एवं एसी बस चलाई जाने की मांग की। अजीत सिंह ने माननीय मंत्री से कहा कि जनपद का एकमात्र शहीद स्थल चोलापुर है जो की परिवहन की दृष्टि से उपेक्षित है।वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर ढेरही गांव में टोल प्लाजा का निर्माण होने के बाद लगभग एक वर्ष से सिटी बस तथा एसी बस का संचालन बंद कर दिया गया है। जिससे आमजन को आवागमन में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर किसान नेता अजीत सिंह ने परिवहन मंत्री से क्षेत्र की आवाज उठाई। गौरतलब है कि उक्त टोल प्लाजा जौनपुर जनपद में बनना था लेकिन सड़क का पूर्ण निर्माण न होने के कारण वाराणसी जिले में ही अस्थाई रूप से बना दिया गया है। जिस पर किसान कई बार विरोध भी जता चुके हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)