संविधान को मजबूती के लिए भाईचारा बनाने को एकता है जरूरी: शिवकन्या

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत समारोह

सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में संविधान को मजबूती प्रदान करने एवं सामाजिक भाईचारा बनाने हेतु जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का आगमन आज हमारे आवास क्षत्रपति भवन राबर्टसगंज सोनभद्र पर हुआ। जहाँ इनका स्वागत समाजवादी पार्टी एवं जनधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने सामाजिक समतलीयकरण की बात की कहा बिना सामाजिक समतलीयकरण के देश विकसित नही हो सकता। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ० लोकपति सिंह पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्षा को साल व बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा भेटकर के कहा की जब तक बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा दिया गया संविधान पूर्ण रूपेण से लागू नही होगा तब तक गरीबों, मजलूमों, आदिवासियों, वनवासियों को सामाजिक और आर्थिक भागीदारी मिलना संभव नही होगा। आज लोगों को संविधान की मूल भावना को समझने व पढ़ने की जरूरत है, तभी गरीबों का कल्याण होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक नेता हरिहर सिंह चौहान द्वारा किया गया।वरिष्ठ उपस्थिति समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामबिहारी यादव, संजय यादव, समाजवादी पार्टी के जिला महा सचिव सइद कुरैशी एवं रामभरोसे सिंह पटेल, चौ० यशवन्त सिंह, भागीरथी मौर्य, शिवनारायण चौहान, लल्लू भारती, सन्नी पटेल, पवन पटेल एवं जन अधिकार के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की थी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)