
नोएडा सेक्टर-69 में गाड़ी हटाने के विवाद में मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात
नोएडा।
सेक्टर-69 ट्रांसपोर्ट नगर में दबंगई का एक और मामला सामने आया है, जहां गाड़ी हटाने के विवाद में कुछ अज्ञात युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को उसके ऑफिस से बाहर खींचकर सड़क पर गिराया और लात-घूंसों व लोहे के नकल से बेरहमी से पीटा।
मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि स्कॉर्पियो सवार 3 से 4 युवक मौके पर पहुंचे और पीड़ित को घेरकर बुरी तरह मारने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में दबंगई कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ढिलाई के कारण इनके हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



