google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हजारीबाग में यूरिया और डीएपी की हो रही है कालाबाजारी

मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग ।
इन दिनों हजारीबाग और आसपास के क्षेत्र में यूरिया खाद और डीएपी खाद की जबरदस्त कालाबाजारी हो रही है । सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद निर्धारित मूल्य से अधिक में बेचा जा रहा है किसानों का कहना है कि जब सरकार ने मूल्य निर्धारण कर दिया है तो अधिक मूल्य लेकर बेचना कहां तक जायज है । यह तो किसानों का दोहन हुआ । जब – जब खरीफ फसल में खाद देने की बारी आती है तो सरकारी लाइसेंस धारी दुकानदारों को सब्सिडी वाला खाद उपलब्ध कराती है और किसानों को भी निर्धारित मूल्य पर ही देना होता है । सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। परंतु खाद के थोक विक्रेता और खाद की खुदरा विक्रेता दोनों मिलकर लूट – खसोट करते है। सरकार ने किसानों को आगे बढ़ाने के लिए मुफ्त बीज और सब्सिडी वाला खाद देती है । अभी धान में यूरिया खाद डाला जा रहा है । किसानों ने ऊंचे दाम पर खरीद कर यूरिया का छिड़काव कर दिया है । और कई कर रहे हैं परंतु उन्हें उचित मूल्य पर खाद नहीं प्राप्त हुआ । सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य इस प्रकार है- 45 किलो उरिया की बोरी पर एमआरपी 266 रुपया 50 पैसा प्रति बोरी है । डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी यह निर्धारित मूल्य है ।
उमेश तिर्की जिला कृषि पदाधिकारी हजारीबाग ने किसानों से कहा है कि अगर कहीं भी निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे ली जाती है तो किसान तुरंत कृषि विभाग को सूचना दें । जिला जिला कृषि पदाधिकारी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9430 35 7752 जारी की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)