google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर ग्राम सुरार में किया बैठक

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के सुरार गाँव मे दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर दुर्गा मंडप के प्रांगण में कमिटी की बैठक आयोजित किया गया।बैठक की  अध्यक्षता राजा राम तथा संचालन सचिव धनंजय कुमार सिंह ने किया। सचिव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम धूम धाम से मनाया जायेगा उन्होने बताया कि पूजा के अवसर पर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जाएगा और पंडाल का नक्शा अगले सप्ताह तक  आ जाएगा। वहीं बैठक के दौरान वर्ष 2024 का आय व्यय  का व्योरा प्रस्तुत  किया गया।बैठक में उपाध्यक्ष गुडु सिंह,संयोजक मिर्तुंजय सिंह,कार्यकारणी सदस्य करुणाकर मिश्र,अनूप कुमार सिंह,अमित कुमार,मनदीप राम,लोहड़ी यादव,अभिंद्न कुमार, बादल कुमार,कुलदीप सिंह,अनृद्ध सिंह,राणा कुमार,सुनील सिंह,राजू साव,भोला यादव,पिंटू ठाकुर,घमश्याम ठाकुर  सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)