google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कचनरवा लैम्पस में यूरिया नदारद, किसान हलकान

किसानों ने किया रोड जाम, लगाया अनियमितता बरतने का आरोप

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

कोन/ सोनभद्र। सोमवार को कोन विकासखंड के कचनरवा लैम्पस में किसानों को यूरिया खाद लेने के लिए उमड़ी भीड़। मिली जानकारी के अनुसार सुबह से सैकड़ों की संख्या लैम्पस् पर पहुंचकर हंगामा करने लगे इसी तरह स्थानीय लोगों के अनुसार विगत कई दिनों से किसान खाद लेने चक्कर लगा रहे हैं किन्तु खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे क्षुब्ध होकर किसानों ने कोन विंढमगंज मार्ग जाम कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रसाशन मौके पर आकर किसानों को समझा बुझाकर जाम खोलवाया। किसानों का कहना कि संबंधित केन्द्र पर जमकर मनमानी की जा रही है किसी को 8 से 10 बोरी तो किसी को एक बोरी भी यूरिया नसीब नहीं हो रहा है यहाँ तक केन्द्र के आस पास के लोग सुबह से ही एक ही घर के लोग लाईन में लग जाते हैं और उन्हें यूरिया उक्त सिस्टम के साथ मिल जाता है। और लोग खुले बाजारों में बेच देते हैं जो जाँच का विषय है। कुछ जानकारों का मानना है कि किसानों के अंगुली के उपर अमिट स्याही व खतौनी, आधार कार्ड के साथ परिवार से एक सदस्य का प्रधान द्वारा प्रमाणित कराने की सलाह दी है ताकि कालाबाजारी पर अंकुश लग सके और वहीं स्थानीय बाजारों में विभाग द्वारा अभियान चलाकर रोक लगाने की मांग किया है। इस बावत जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और 1000 मीट्रिक टन यूरिया प्राइवेट सेक्टर व कॉपरेटिव के लिए 800 मीट्रिक टन यूरिया आवांटित किया गया है जल्द ही लोगों को यूरिया मिल जायेगी। जहाँ किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसान संतोष, संजय, बसंत, , अमरनाथ, जवाहीरa, रीता, आदि ने जिलाधिकारी व संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)