मिंटू कुमार समाज जागरण।
हजारीबाग: दिनांक 1/9 /2025 को सदर के सभागार में मिट्टी जांच को लेकर किसान मित्रों को मिट्टी संग्रहण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मां सरस्वती इंटरप्राइजेज के बैनर तले किसान मित्रों को मिट्टी संग्रहण के तौर तरीके को समझाया गया। अधिक से अधिक किसान मिट्टी जांच करवाकर अपनी जमीन के गुणवत्ता की जांच करवा लें । ताकि जमीन से अच्छी पैदावार ली जा सके और मिट्टी के हेल्थ कार्ड भी बन जाए ताकि पता चले की जमीन के मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है और किसकी मात्रा अधिक इस आधार पर मिट्टी उपजाऊ क्षमता बरकरार रहे। उक्त बातें प्रशिक्षण में शामिल प्रखंड कृषि पदाधिकारी टेकलाल प्रसाद और प्रशिक्षकों ने कही
प्रशिक्षण सदर प्रखंड कृषि पदाधिकारी टेकलाल प्रसाद के देखरेख में संचालित हुआ। प्रशिक्षण कार्यशाला में एटीएम, बीटीएम ,कृषक मित्र और प्रगतिशील किसान शामिल हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



