google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तरी कोझी पंचायत के पैक्स कार्यालय से थ्रेसर की हुई चोरी, फुल्लीडुमर थाने में दिया आवेदन



दैनिक समाज जागरण

संवाददाता कामेश्वर साह, फुल्लीडुमर/ बांका

फुल्लीडुमर प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत के पड़ावचक गांव में स्थित राजवाड़ा पैक्स कार्यालय से 13 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार को रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा मुख्यमंत्री हरित कृषि योजना के तहत प्राप्त सरकारी थ्रेसर की चोरी कर ली गई है| वहीं इसकी जानकारी देते हुए पैक्स अध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि शनिवार को जब वो पैक्स कार्यालय के पास गए, तो देखा कि वहां पर पैक्स का सरकारी एग्रोमैक्स कंपनी का थ्रेसर नहीं था|काफी खोजबीन करने के बाद जब थ्रेसर का पता नहीं चला तो पैक्स अध्यक्ष मदन यादव ने शनिवार की सुबह फुल्लीडुमर थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों द्वारा थ्रेसर चोरी करने का आवेदन दिया है| वहीं फुल्लीडुमर थाने की पुलिस आवेदन के आधार पर चोरी हुए थ्रेसर की जांच पड़ताल कर रही है|


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)