google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बांका बिहार: कटोरिया थाना में भूमि विवाद को लेकर लगा जनता दरबार एक मामला निष्पादित

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो:- रिपोर्ट
बांका/कटोरिया: जिला अधिकारी के निर्देश पर कटोरिया थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित पूर्व की तरह आज मकर संक्रांति के अवसर पर जनता दरबार शिविर आयोजित किया गया, वहीं मकर संक्रांति पर्व को लेकर भूमि विवाद से संबंधित फरियादियों का उपस्थिति कम रही, बावजूद दो नए मामले को लेकर फरियादी पहुंचे।जिसका बारीकी से अवलोकन करने के पश्चात अगले शिविर में सुनवाई होने की बात कही है।

वहीं एक पुराने मामले को लेकर थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी व कटोरिया सीओ आरती भूषण व बल द्वारा देवासी पंचायत के तिलैया गांव पहुंच कर विवादित मामले को निष्पादन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से कटोरिया थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी कटोरिया सिओ आरती भूषण थाना मैनेजर राजन कुमार, राजस्व कर्मचारी कैसर आलम, एवं राजेंद्र चौधरी आदि फरियादी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)