उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के अन्तर्गत ’’जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ’’ का आयोजन 10 फरवरी को।

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक एवं दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
समाज जागरण
अभिषेक तिवारी
अमेठी

अमेठी शासन के निर्देशानुसार उ0प्र0 सरकार द्वारा 10 फरवरी 2023 से 12 फरवरी 2023 तक उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का जनपद स्तर पर ’’जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ’’ का आयोजन 10 फरवरी 2023 को प्रातः 09.30 बजे से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, निकट विकास भवन गौरीगंज में किया जायेगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने आज विकास भवन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा एवं मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा कार्यक्रम शुभारम्भ का सजीव प्रसारण के साथ-साथ जनपद में निवेशकों के साथ निवेश मित्र पोर्टल एवं निवेश सारथी पोर्टल के सम्बन्ध में चर्चा, उ0प्र0 शासन की नीतियों प्रक्रियाओं एवं भूमि की उपलब्धता के सम्बन्ध में वांछित जानकारी दी जायेगी तथा 12 फरवरी 2023 को अपरान्ह 3 बजे से उपरोक्त स्थल पर जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजन के साथ-साथ अपरान्ह 4 बजे से महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा कार्यक्रम के समापन का सजीव प्रसारण किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने समस्त अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बन्धित नीतियों की शार्ट पी0पी0टी0 पूर्व प्रेषित उक्त दोनों तिथियों में अनिवार्य रूप से ससमय उपस्थित होकर अपने विभाग की नीतियों का प्रस्तुतीकरण करे एवं सम्बन्धित निवेशक/उद्यमी इस कार्यक्रम में अवश्य प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम से पूर्व सम्बन्धित अधिकारियों को समस्त तैयारियाॅ सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 आशुतोष दूबे, डी0सी0एन0आर0एल0एम0 सुनील तिवारी, उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक, डी0पी0आर0ओ0 श्रीकान्त यादव, बी0एस0ए0 संगीता सिंह, डी0आई0ओ0एस0 उदय प्रताप मिश्र, एल0डी0एम0 विमल कुमार गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।