शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर। नजीबाबाद तहसील के थाना मंडावली के ग्राम
मोहनपुर के राजवीर सिंह जो की उत्तर प्रदेश पुलिस मे कार्यरत है ।उनके पुत्र मोहित् उम्र लगभग 26 वर्ष जो की यू पी पुलिस मे लगभग 3 वर्ष पूर्व भर्ती हुये थे। ओर लखनऊ मे सेवा दे रहे थे। आज बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे ग्राम मोहनपुर से एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए निकला था की (होटल इंद्रलोक नजीबाबाद) के करीब मोहित की मोटरसाइकिल एक मैजिक से टकरा गई जिसमे मोटरसाइकिल पर सवार कोस्टेबल मोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये साथ मे बैठा मिंटू पुत्र भूरे निवासी मोहनपुर भी घायल हो गया आनन फानन मे दोनो को पूजा अस्पताल नजीबाबाद मे भर्ती कराया जहाँ कोस्टेबल मोहित कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर ने इलाज के दौरान हि दम तोड़ दिया।
मोहित की अचानक मौत हो जाने से परिवारजनो का रो रोकर बुरा हाल है। वही ग्रामवासीयो मे शोक की लहर दौड़ गई है।
बता दे की मोहित की शादी 3 मई 2023 को होनी थी लेकिन उससे पहले ही मौत काल ने उसको अपने आगोश मे ले लिया।
जानकारी के मुताबिक मोहित के बड़े भाई जितेंद्र उम्र लगभग 28 वर्ष जो की इंडियन आर्मी मे थे की भी लगभग 4 वर्ष पूर्व सडक दुर्घटना मे मौत हो गई थी ,उनके साथ मे उनकी बड़ी बहन की भी मौत हो गई थी।
एक हि परिवार के दो बेटे जो की सरकारी सेवा मे थे 4 वर्ष के अंदर मौत के मुँह मे समा गये।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



