google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

25 , 26 , 27 , 28 मई से होंगी सालाना मजालिस

शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद /जोगीरामपुरी दरगाह-ए-आलिया नजफ़-ए-हिन्द जोगिरामपुरी की सालाना इस्लाही मजालिस इस वर्ष 25 मई
से 28 मई 2023 को होंगी । इसी सिलसिले में दरगाह-ए-आलिया नजफ़-ए-हिन्द इंतेजामिया कमेटी की एक मीटिंग संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष इरम अली ज़ैदी ने की तथा मीटिंग का संचालन ज्वाइंट सैक्रेटरी कसीम अब्बास ने किया सालाना मजलिसों की तारीखों की घोषणा चैयरमैन शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड अली ज़ैदी की संतुति (सहमति)से कमेटी अध्यक्ष इरम ज़ैदी व सचिव मो०अब्बास ने संयुक्त रूप से की ।
दरगाह सचिव मो०अब्बास ने बताया की सालाना मजलिसों को ले कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ।
मीटिंग में अध्यक्ष इरम अली ज़ैदी सचिव मो०अब्बास सह सचिव क़सीम अब्बास वक़ार आब्दी , मरगूब आलम , मौलाना अली ग़ाज़ी , मेहंदी हसन आब्दी , अली मंज़र , राजू आब्दी , बब्लू आब्दी , ज़की अब्बास , ज़ाहिरुल हसन , हक़ीम फरीद , अजमल ज़ैदी आदि मौजूद रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)