google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

38 साल बाद सरकारी तालाब पर चला बुलडोजर, ₹100 करोड़ की भूमि कब्जामुक्त

वाराणसी नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कर शुरू कराया ऐतिहासिक पोखरी का पुनरुद्धार

समाज जागरण ब्यूरो
वाराणसी, 27 जुलाई। सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के तहत वाराणसी नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएलडब्ल्यू रोड (ककरमत्ता) स्थित लगभग एक बीघा सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। करीब ₹100 करोड़ मूल्य की इस भूमि पर वर्ष 1988 से कानूनी विवाद चल रहा था।

नगर निगम के अनुसार, 38 वर्ष पुराने इस मामले में अतिरिक्त उपजिलाधिकारी (सदर) न्यायालय ने निजी पक्ष का दावा खारिज करते हुए अराजी संख्या-411 को राजस्व अभिलेखों में पुनः ‘पोखरी’ के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में नगर निगम की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। भू-माफियाओं द्वारा कूड़ा डालकर पाटे गए तालाब की तीन जेसीबी मशीनों से खुदाई शुरू कराकर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

नगर निगम ने बताया कि ऐतिहासिक पोखरी का पुनरुद्धार कर उसे उसके मूल स्वरूप में विकसित एवं सौंदर्यीकृत किया जाएगा। इससे भू-जल स्तर में सुधार, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सरकारी संपत्तियों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Varanasi #UttarPradesh #Encroachment #GovernmentLand #BulldozerAction #PondRestoration #VaranasiNews #UPNews #SamajJagran #BreakingNews


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)