वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, दो कर्मचारी घायल; यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से हुआ हादसा
समाज जागरण | वाराणसी। रंजीत तिवारी
वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब हथियारों की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में एयरपोर्ट पर तैनात दो सुरक्षा स्क्रीनर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्हें एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX1810 से मुंबई जाना था। यात्री ने अपने पास लाइसेंसी हथियार होने की जानकारी पहले ही घोषित की थी। करीब सुबह 9:30 बजे हथियार और उसके कारतूस की जांच की जा रही थी, इसी दौरान पिस्टल से अचानक एक राउंड फायर हो गया।
गोली लगने से एक महिला सुरक्षा कर्मचारी के पैर में चोट आई, जबकि पास खड़े एक अन्य कर्मचारी के अंगूठे में चोट लगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक दोनों घायल AAICLAS के स्क्रीनर हैं। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी गोमती जोन और एसीपी पिंडरा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हथियार और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना आकस्मिक फायरिंग की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हथियार और उसके कारतूस की जांच के दौरान यह हादसा हुआ। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
VaranasiAirport #Varanasi #AirIndiaExpress #AirportFiring #VaranasiNews #UPNews #BreakingNews #AirportNews #AirIndiaExpressFlight #KamleshRai #समाजजागरण
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



