
वाराणसी
आज वाराणसी पहुंचे कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया भव्य स्वागत किया गया।भरतिया बनारसी साड़ी बनाने वाले बुनकर कारीगरों से मिलकर उनकी समस्याओ को सुने और अस्वासन भी दिया।उन्होंने कहा बुनकरो की समस्या हम केंद्र सरकार तक पंहुचाकर समस्याओ का निवारण करने का प्रयास करेंगे।फिर उन्होंने चन्दन और लकड़ी क़े खिलौने बनाने वाले व्यापारी से मिलकर व्यापार क़े बारे में भी विविन्न जानकारी प्राप्त की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम सुन्दर गुप्ता ने कहा कैट का मुख्य उद्देश्य है व्यापारी भाई की हर एक समस्या का समाधान हो इसके लिए लगातार प्रयास रत है।वहा हाजी अब्दुला अंसारी, सुभाष गुप्ता,योगेश दुबे,कौशल ,समासद भाई,अब्दुल सलाम सहित अन्य व्यापारी और कैट पदाधिकारी ने स्वागत किया।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



