कालांवाली (सुरेश जोरासिया) वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह रिफाइनरी कनकबाल के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देसू मलकाना में खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन रिफाइनरी से आए अधिकारी सीनियर एग्जीक्यूटिव आदित्य मेनिन, विद्यालय के प्राचार्य देविंदर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि कुलवंत सिंह, एसएमसी प्रधान जगतार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद (लॉन्ग जंप) तथा शॉट पुट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
खेलों में बच्चों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। इसके साथ ही गुरदेव सिंह की टीम के द्वारा गतका कौशल का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता को पूर्ण करने के लिए डीपीआई रवि दास व डीपीआई गुरमूख सिंह चकरियाँ ने सहयोग किया
प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को शील्ड और टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार व रिफाइनरी प्रबंधन की सराहना की गई। इस अवसर पर जसवीर सिंह , हरगोविंद सिंह , हरमेल सिंह , छोटू राम,गुरदीप सिंह , गुरचरण कौर ,प्रकाश कौर, कृष्ण कुमार , उमेश कुमार, सुरजीत सिंह , सुमित कुमार , किरणदीप कौर , जसवंत सिंह , अंजू बाला , पूरण चंद , जसप्रीत सिंह व अन्य सदस्यों ने पूरी खेल प्रतियोगिता को पूर्ण करने में अपना योगदान दिया



